Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/pa9lyelnyb4d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

समस्या समाधान

हमारे जीवन में कई बार ऐसी समस्या आ जाती है जिसका कोई हल मिलता ही नहीं…

उस का सीधा सा कारण है कि आप समस्या को हर बार अपने दृष्टिकोण से ही देख रहे हो तो सुलझाने का एक वही एक तरीका आपके पास है

जब तक समस्या को किसी दूसरे ढंग से हम समझेंगे ही नही तो उसको हल करने का कोई दूसरा उपाय भी हमें दिखेगा ही नही

अगर आप भी ऐसी उलझन में फंसे हैं तो तीन तरीके आपको बताता हूं एक बार कोशिश कर के देखिए
1.
अधिकांश लोगों के जीवन में एक मित्र ऐसा होता है जो आपको किसी तराजू में नही तौलता
आप अच्छे हो , बुरे हो उसका उस पर कोई प्रभाव नहीं होता
वो बस आपका साथ देता है
ऐसे किसी मित्र के साथ आप अपनी समस्या साझा कीजिए
लेकिन एक बात ध्यान रखिए कि अपना अभिमत उस पर जाहिर मत कीजिए जैसे :-
“उसने मुझे गाली दी तो मैने उसको पीट दिया, और कोई रास्ता नहीं था मेरे पास”
तो जो पहली लाइन बोली वो घटना को बताती है दूसरी आपका अभिमत बताती है
तो कोशिश सिर्फ घटना को बताने की करे उसमे आप क्या महसूस कर रहे है या आपका क्या नजरिया है वो जाहिर न करे
अब आपका मित्र अपने दृष्टिकोण से चीजों को देखेगा और बहुत अधिक संभावना है कि आपको नए नजरिए से समस्या की जड़ पता लगे
उससे सहमत या असहमत होना आपकी इच्छा होगी

चूंकि सबके पास ऐसे मित्र हो ये ज़रूरी नही या आपको अपने मित्र पर पूरा भरोसा हो ये भी जरूरी नहीं, तो एक दूसरा तरीका भी है
2.
दूसरा तरीका बड़ा ही अजमाया हुआ है जब हम कोई चीज पढ़ कर समझते है तो इतनी समझ में नहीं आती
जब वही चीज हमें किसी को पढ़ानी होती है तो ज्यादा अच्छे से समझ आती है
यही वो तरीका है जिससे आप अपनी समस्या का निदान कर सकते है
शाम को एकांत में एक कॉपी पेन लेकर बैठ जाइए और घटना को सिलसिलेवार लिखिए,
केवल घटना , उसमे किसकी गलती किसकी नही, अपना कोई भी मत न लिखे,
सारी बात इस तरह से ही लिखनी है कि जैसे आप अपने मित्र को बता रहे हो
अधिकांश बार देखा गया है कि घटना लिखते लिखते ही समस्या का हल मन में अचानक से प्रगट हो जाता है और अगर ऐसा न भी हो तो चिंता न करे वो कॉपी अपने सिरहाने रख कर सो जाइए
सोने से पहले अपनी सारी घटना को मन ही मन दोहराइए और उसका हल क्या है ऐसा ब्रह्मांड से पूछिए
ये सब स्मरण करते हुए आप सो जाइए दूसरे दिन जब आप उठेंगे तो आप के पास निश्चित रूप से इस समस्या का हल होगा
3.
तीसरा एक उपाय और है रात सोने से पहले अपने कमरे को बंद कर लीजिए, एकांत हो , ऐसे में अपने इष्ट का ध्यान कीजिए
कुछ देर बाद उनको अपने सामने मान कर, अपनी सारी समस्या उनको पूरे समर्पण भाव से सुना दीजिए
और बोलिए कि अब सब आपके हाथ में है मुझे कोई रास्ता नजर नही आ रहा
मैं आपके शरण में हूं
मुझ पर दया करो,
मुझे रास्ता दिखाओ ऐसा बोलते बोलते आप सो जाइए जब तक नींद न आए तब तक अपने इष्ट से इस समस्या को हल करने की प्रार्थना करते रहे
ईश्वर सचमुच आपकी प्रार्थना को सुनेगे और आप बहुत जल्द उस समस्या से निजात पा लेंगे

अस्तु …..

भगवान हम सब को हमारी समस्याओं से बाहर निकलने में सहायता प्रदान करें 🙏🏻🙇🏻‍♂

—— प्रभात पाण्डेय

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top