सुबह जब सोकर उठे तो कल्पना करे कि आप बहुत प्रसन्न है
अपने बिस्तर पर उठते ही प्रसन्नचित, आभा मंडित, प्रफुल्लित, आशा से भरे हुए …..
इस भाव से, कि आज का दिन साधारण नही है !!
आज कुछ अनूठा, कुछ अद्वितीय होने वाला है !!
कुछ अच्छी खबर तुम्हारे पास आने ही वाली है,
बस कुछ क्षणों की देरी है !!
इस बात को बार बार दिन भर याद रखने की जरूरत है
केवल 7 दिन !!
और आप देखोगे, जीवन बदलना शुरू हो गया
सात दिन के भीतर, आपके सोचने का ढंग, जीवन की तरंगे, अंदर का वर्तुल , सब कुछ बदलने लगा है
बहुत कठिन काम नहीं है ये , 7 दिन की तपस्या मात्र है
इन 7 दिनो में किसी भी नकारात्मक बात की कल्पना तक न करें
आपने सोचा कि आप से अमुक व्यक्ति ठीक से बात नही करेगा
तो ये जल्द ही वास्तविकता में बदल जाएगा
आपने जो भी नकारात्मक विचार किए, उनका आपके जीवन में आना तय है
इसलिए नकारात्मक विचारों को तुरंत झटक दीजिए या उनको सकारात्मक भाव से बदलिए
एक सप्ताह में ही आपको अकारण प्रसन्नता प्राप्त होनी शुरू हो जाएगी
ये बिलकुल आसान है, आप एक बार प्रयोग करके जरूर देखिए 🙏🏻
---- प्रभात पाण्डेय
