Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/pa9lyelnyb4d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

गहरी नींद

यदि कोई बहुत गहरी नींद में है, बिल्कुल गहरे नशे की हालत में…

उसके अंदर जाकर कोई कैसे बताए कि तुम जो सपना देख रहे हों वो हकीकत नहीं है

और जागे हुए व्यक्ति को भी कोई खास प्रयोजन नहीं है कि सोये हुए को जगाये

दूसरी ओर सोया हुआ व्यक्ति कभी हंसता है कभी रोता, गिड़गिड़ाता है

अब जगा हुआ मनुष्य उसके रोने या हंसने को ज्यादा महत्व नहीं देता

क्योंकि वो रोना या खुश होना निस्सार है उसका कोई अर्थ है ही नहीं

कुछ जागे हुए मनुष्य, सोये हुए को जगाने का प्रयास भी करते है
अब जगाने के पीछे इनकी करुणा है या कोई स्वार्थ, ये एक अलग विषय हो सकता है

लेकिन जगाने का तरीका आखिर क्या हो ?

या तो खुद नींद खुले , नशा टूटे ..

वैसे बेहतर तरीका यही है !!

अनेकों जन्मों के भोग के बाद नींद खुलती जरूर है

और कुछ लोग जाग के दुबारा फिर सो जाते है
जागे हुए अनेक लोगों को इसका अनुभव है

दूसरा तरीका है सोते को धीरे धीरे प्यार से जगाने की कोशिश की जाये
जिसमें उसके जागने की संभावना है भी और नहीं भी..

तीसरा तरीका है उसको कोई झटका दे दो , ठंडा पानी उसके ऊपर फेंक दो
उसका जागना तो होगा लेकिन वो व्यक्ती काफी गुस्सा होगा , हो सकता है गाली गलौज भी करे

आपने देखा होगा किसी किसी के जीवन मे कोई अत्यंत दुःखद घटना घटी और उस घटना ने उसके जीवन को बदल दिया और वो जागरण के रास्ते पर चल दिया

तो नींद से प्यार से उठ जाओ, नहीं तो कई बार झटके से प्रकृति उठा देगी
और वो झटका असहनीय ही होगा

निर्णय आपके हाथ…..

अस्तु…
भगवान हम सबको बोध प्रदान करें 🙇🏻‍♂

   ~~~ प्रभात पांडेय

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top