Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/pa9lyelnyb4d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

खुद से मुलाकात

बहुत साहस चाहिए
खुद को देखने के लिए
हम सब कुछ देखने को तैयार हैं
दुनिया की हर जानकारी के लिए तैयार हैं
सब कुछ करने को तैयार है
बस खुद को देखने की हमारी हिम्मत ही नहीं है

जब चुपचाप बैठते हैं तो मन मारा मारा घूमता हैं
कहीं टिकता ही नहीं
क्योंकि रुका नहीं कि खुद के दर्शन होने शुरू हो जाएंगे
हम जैसे गंदे कपड़े को धोने से बचते हैं
कोई जबरदस्ती ही करने लगे तो दूर से पानी डालेंगे
पैर से कपड़े को मसलेगे
कुछ ऐसी ही मनोदशा यहां भी होती है

विचारों को जितना रोकने की कोशिश करेंगे ये उतना ही आक्रामक रूप से बढ़ेंगे
फिर निदान क्या है

इनको सहज स्वीकार और सहज उपेक्षा के साथ देखे
अब ये एक नहीं बात हुई

सहज स्वीकार और सहज उपेक्षा

ये क्या है ??

जैसे आप सड़क पर चल रहे है साथ में ढेर सा Traffic भी चल रहा है

आप उस ट्रैफिक को सहज रूप से स्वीकार भी कर रहे हैं साथ ही उस ट्रैफिक से आपको कोई लेना देना भी नहीं है तो उसकी सहज उपेक्षा भी कर रहे है
ठीक इसी तरह हर आने वाले विचार को सहज स्वीकार और सहज उपेक्षा से डील करें

थोड़े दिन लगेंगे
फिर अपना गंदे चरित्र वाले स्वरूप के दर्शन भी होंगे 😁

आपको डटे रहना पड़ेगा धीरे धीरे अपने सत्य स्वरूप के भी दर्शन होंगे

कहने सुनने मे ये सब आसान लगा रहा है करने मे वर्षों की मेहनत लगती है

मेरी शुभकामनाएँ आप सब के साथ हैं
कोशिश कीजिए 😂🙏🏻🙏🏻

……………………………. प्रभात पाण्डेय…………….

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top